क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

मासूम की सुरक्षा पर फिर सवाल, तिल्दा-नेवरा में फिर अपराध ने लिया जन्नम

6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत, मानवता शर्मसार

तिल्दा नेवरा-

क्षेत्र में एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने 6 साल की मासूम बच्ची के साथ बर्बरता की तमाम हदें पार कर दीं. इस दरिंदगी ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों में गहरी चिंता व गुस्सा फैल गया है.

यह मामला सिर्फ एक घटना ही नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और संवेदनशीलता की गंभीर कमी को उजागर करता है

छत्तीसगढ़ के एक दिल दहला देने वाली घटना ने रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में झकझोर कर रख दिया है। यहां के गांव में एक 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अनाचार का गंभीर मामला सामने आया है। इस जघन्य अपराध का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि 32 वर्षीय राज कुमार पडोस का रहने वाला है, पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह दर्दनाक घटना मासूम बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा पर गम्भीर सवाल उठाती है. क्या हमारे समाज और पुलिस व्यवस्था में इतनी खामियां रह जाएंगी कि मासूमों की जान लगातार खतरे में रहे? हर दिन कोई न कोई बच्ची, महिला सुरक्षा की गुहार लगाती नजर आती है.सरकार, समाज और हर नागरिक को मिलकर इन कायर अपराधों को जड़ से खत्म करने के लिए सतर्क और संवेदनशील रहना होगा. बच्ची के अहित से हमारा समाज कलंकित होता है, जिसे दूर करना हम सबकी जिम्मेदारी है. न्याय तो दिलाना ही होगा, ताकि बहन, बेटी सुरक्षित और सम्मानित महसूस कर सकें ।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!