छत्तीसगढ़रायपुर

जे. बी. पब्लिक स्कूल के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 10वीं बोर्ड में लहराया सफलता का परचम

तिल्दा-नेवरा।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणामों में जे. बी. पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का कुल परिणाम उत्साहजनक रहा, जो विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और मजबूत शैक्षणिक व्यवस्था का प्रमाण है।

विद्यालय की छात्रा पल्लवी साहू ने 93.83% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं याशिका बिदलानी (92.66%) और रूपाली वर्मा (90%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इसके अलावा लकी ध्रुव (87.83%), पुष्कर वर्मा (85.33%), काव्या वर्मा (84.5%), पूरब निषाद (81.33%) और काशिश पात्रे (80.66%) ने भी उल्लेखनीय अंक प्राप्त किए।

उल्लेखनीय उपलब्धि:

इस वर्ष विद्यालय का कक्षा 10वीं का औसत परिणाम 70.86% रहा, जबकि 80% विद्यार्थियों ने 60% से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतरीन सफलता हासिल की।

विद्यालय की प्राचार्या प्रमोदा परीदा, समस्त शिक्षकगण एवं प्रबंधन समिति ने सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, यह सफलता शिक्षकों के अनुभव, विद्यार्थियों की मेहनत और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। जे. बी. पब्लिक स्कूल विद्यार्थियों के समग्र विकास (All Round Development) पर विशेष ध्यान देता है। यहां शिक्षा केवल अकादमिक तक सीमित नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और भावनात्मक विकास को भी समान महत्व दिया जाता है।

विद्यालय में खेल, ध्यान, नैतिक शिक्षा और पर्यावरण जागरूकता जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए तैयार किया जाता है। यही कारण है कि यहां के छात्र हर प्रतिस्पर्धा में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!