
Deputy Governor: भारत सरकार ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए रोहित जैन को भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) का डिप्टी गवर्नर नियुक्त कर दिया है, RBI द्वारा 2 मई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर कार्यरत रोहित जैन 3 मई 2026 को या उसके बाद पदभार ग्रहण करने की तारीख से तीन वर्षों की अवधि तक या अगले आदेश तक इस पद पर अपनी सेवाएं देंगे,

यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब देश की अर्थव्यवस्था और बैंकिंग सेक्टर कई वैश्विक और घरेलू चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में जैन की भूमिका नीतिगत फैसलों, वित्तीय स्थिरता और बैंकिंग सुधारों में बेहद अहम मानी जा रही है।




