जांजगीर-चांपा: 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

जांजगीर-चांपा। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों को आबकारी एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना बलौदा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बीरबल यादव (51 वर्ष), निवासी बुचीहरदी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं दूसरी कार्रवाई थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा की गई, जिसमें आरोपी बोधराम मनहर (32 वर्ष), निवासी भूईगांव के कब्जे से 10 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब जब्त की गई।
पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में जब्त शराब की कुल मात्रा 20 लीटर और अनुमानित कीमत लगभग 4000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई है।
पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



