क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

अवैध महुआ शराब पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 17.200 लीटर शराब जब्त

रायगढ़ में दो आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

रायगढ़ |

जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने कार्रवाई करते हुए कुल 17.200 लीटर शराब जब्त की है। यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश और सहायक आयुक्त आबकारी क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त खरसिया की टीम द्वारा की गई।

जानकारी के अनुसार, विभाग को क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायत के आधार पर आबकारी टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। अभियान का नेतृत्व आबकारी उप निरीक्षक कुशल पटेल ने किया।

कार्रवाई के दौरान ग्राम सोंड़का निवासी परदेशी कंवर के कब्जे से 10.200 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। वहीं ग्राम बासनपाली निवासी उमा बंजारे के पास से 7 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। दोनों मामलों में कुल 17.200 लीटर महुआ शराब बरामद हुई।

आबकारी विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर ऐसे कारोबार पर अंकुश लगाने की कोशिश की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि अवैध शराब स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था दोनों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसी कारण विभाग लगातार सख्ती बरत रहा है। आबकारी विभाग ने आम लोगों से भी अपील की है कि अवैध शराब निर्माण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तुरंत विभाग को सूचित करें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!