क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : शांति भंग करने वाले 3 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

तिल्दा-नेवरा।

रायपुर ग्रामीण जिले के थाना तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने परिशांति भंग कर उपद्रव मचाने वाले 03 असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 04 एवं वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जबरन विवाद, लड़ाई-झगड़ा एवं उपद्रव किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही तिल्दा-नेवरा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और संबंधित व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी अत्यधिक उग्र होकर मारपीट पर उतारू हो गए।

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय तिल्दा-नेवरा में पेश किया। जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी द्वारा जेल वारंट जारी किए जाने के बाद तीनों आरोपियों को जेल निरुद्ध कर दिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम :

• राजेन्द्र गायकवाड (37 वर्ष), वार्ड क्रमांक 04 तिल्दा

• नरेश वर्मा उर्फ भका (19 वर्ष), वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा

• रिखी वर्मा (30 वर्ष), वार्ड क्रमांक 15 तिल्दा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!