तिल्दा नेवरा में शिकायतों के बावजूद नहीं हो रही नियमित सफाई, नगर पालिका पर लापरवाही के आरोप
वार्ड 07 में बदहाल सफाई व्यवस्था, नालियों के गंदे पानी से जूझ रहे नागरिक

तिल्दा नेवरा :
नगर के वार्ड क्रमांक 11 में नगर पालिका की लापरवाही खुलकर सामने आ रही है। क्षेत्र में नालियां जाम और गंदगी से लबालब भरी हुई हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों का रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है। हालात इतने खराब हैं कि लोगों को गंदे पानी के ऊपर से होकर गुजरना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि उन्होंने कई बार नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। सफाई व्यवस्था केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जहां हफ्ते या महीने में एक बार सफाई कर दी जाती है, लेकिन कुछ ही दिनों में स्थिति फिर वैसी ही हो जाती है।
स्थिति और भी गंभीर तब हो जाती है जब यह गंदगी मंदिर और सार्वजनिक स्थलों के पास देखी जाती है, जहां रोजाना लोगों का आना-जाना लगा रहता है। नागरिकों का कहना है कि इस तरह की बदहाल व्यवस्था से बीमारी फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।




