बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का सट्टा कारोबार पर बड़ा प्रहार, 7 सटोरिये गिरफ्तार

बलौदाबाजार।
जिले में अवैध सट्टा कारोबार पर रोक लगाने के लिए बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने अलग-अलग क्षेत्रों में दबिश देकर सट्टा पट्टी लिखते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ₹10,444 नगद, 05 मोबाइल फोन और भारी मात्रा में सट्टा पट्टी जब्त की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र चतुर्वेदी निवासी ग्राम बिनोरी थाना पलारी, रवि पठारी निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा, राजा उर्फ संतोष बंजारे निवासी महासती वार्ड भाटापारा, हरीशंकर धृतलहरे निवासी ग्राम जुडा थाना लवन, गिरजा मारकण्डे निवासी दशरमा रोड बलौदाबाजार, खेलचंद यादव निवासी ग्राम मोहतरा और ईतवारी राम जांगड़े निवासी ग्राम यदू खम्हरिया शामिल हैं।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। जिले में लगातार बढ़ रहे अवैध सट्टा कारोबार पर लगाम लगाने पुलिस द्वारा यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने साफ किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।




