क्राइमदिल्ली

Crime News: महज 150 रुपये के विवाद में युवक की हत्या, तीन नाबालिग गिरफ्तार

150 रुपये नहीं लौटाने पर युवक को घेरा, चाकुओं से गोदकर मार डाला

नई दिल्ली। Crime News: पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में महज 150 रुपये के विवाद ने एक युवक की जान ले ली। 23 वर्षीय पारस की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, सोमवार को तिलक नगर थाने में एक युवती ने फोन कर सूचना दी कि उसके भाई पारस पर चाकू से हमला किया गया है और उसे गंभीर हालत में दीन दयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया है। इलाज के दौरान पारस ने दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर पीठ और बाईं जांघ में गंभीर चाकू के घाव पाए गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्या समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर चौखंडी के बी-ब्लॉक स्थित एक पार्क से 15 और 16 वर्ष के तीन नाबालिगों को हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि करीब 40-45 दिन पहले पारस ने उनमें से एक किशोर से 150 रुपये लिए थे और बार-बार मांगने के बावजूद पैसे वापस नहीं किए थे। इसी बात को लेकर रविवार और सोमवार की दरमियानी रात दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर एक नाबालिग ने कथित तौर पर पारस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

दिल्ली पुलिस ने तीनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हत्या में इस्तेमाल हथियार समेत अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं।

 

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!