छत्तीसगढ़रायपुर

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत आम, नीम, जामुन सहित 100 से अधिक पौधे रोपित

विद्यालय में अग्रवाल महिला मंडल ने किया वृहद वृक्षारोपण

तिल्दा नेवरा। अग्रवाल महिला मंडल द्वारा नेवरा विद्यालय में “हर पौधा–हरित भविष्य की ओर एक कदम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्थानीय बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नेवरा में पर्यावरण संरक्षण, “एक पेड़ मां के नाम” तथा “हरित विद्यालय–स्वस्थ भविष्य” अभियान के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल तिल्दा-नेवरा इकाई की अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल के नेतृत्व में मंजू अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, सीमा गोयल, मोनिका अग्रवाल सहित मंडल की सदस्याओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर नगर पालिका तिल्दा-नेवरा की वार्ड पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन तथा शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।

विद्यालय की ओर से एनसीसी प्रभारी नारायण साहू, राष्ट्रीय सेवा योजना प्रभारी नरेंद्र रातरे, स्काउट-गाइड प्रभारी सुरेश कुमार टंडन, तूकेंद्र प्रसाद वर्मा, नीतू वर्मा, खिलेश्वरी यदु, इको क्लब प्रभारी कुसुम नाग, सविता वर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने आम, नीम, मीठा नीम, अमरूद, जामुन सहित छायादार, फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को पौधों के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा जलवायु संतुलन बनाए रखने में वृक्षों की भूमिका के बारे में जानकारी दी गई। वार्ड पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए। वहीं शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों से लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

 

अग्रवाल महिला मंडल की सदस्य नीतू अग्रवाल, मधु गोयल, संगीता अग्रवाल, संजुक्ता सिंघानिया, पिंकी अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल तथा पुष्पा अग्रवाल ने विद्यालय परिवार एवं विद्यार्थियों से पौधों को नियमित पानी देकर उनकी देखभाल करने की अपील की।

अध्यक्ष श्रीमती नीलम अग्रवाल ने कहा कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायु, शुद्ध पर्यावरण, जल संरक्षण और सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर बनेगा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर “हराभरा भारत–स्वस्थ भारत”, “वृक्ष हैं तो भविष्य है”, “पेड़ लगाओ–धरती बचाओ” जैसे नारों से गुंजायमान रहा।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी ने सभी अतिथियों एवं अखिल भारतीय अग्रवाल महिला मंडल की नेवरा इकाई का आभार व्यक्त करते हुए पर्यावरण संरक्षण के इस जनजागरण अभियान की सराहना की।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!