छत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर में नशीली टेबलेट की तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, तीन आरोपी गिरफ्तार, डेढ़ लाख का सामान जब्त

रायपुर।

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) एवं थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 300 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट, नगदी, मोबाइल फोन सहित करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य का सामान जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थाना गोलबाजार क्षेत्र के दाई कोरा भवन के सामने कुछ युवक प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बेचने की तैयारी में खड़े हैं। सूचना मिलते ही संयुक्त पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मोहम्मद असपाक (25), निवासी कबीर नगर झंडा चौक रायपुर, शिवम ढीमर (22), निवासी मंगल बाजार, थाना आजाद चौक रायपुर तथा तुषार ढीमर (20), निवासी अटल आवास, कुरूद जिला धमतरी के रूप में बताई।

तलाशी के दौरान आरोपियों के बैग से 300 नग नाइट्रोसन-10 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बरामद की गई। पुलिस द्वारा दवाओं से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 300 नाइट्रोसन-10 टेबलेट, 400 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन जब्त किए। जब्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 1.50 लाख रुपये आंका गया है।

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोलबाजार में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ख) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर नशीली दवाओं की सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। पुलिस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!