छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पाधर्म
नैला दुर्गा पूजा में आस्था का जनसैलाब
जांजगीर-चांपा ज़िले का नैला इस समय भक्ति, आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम बना हुआ है...

जांजगीर चांम्पा। नैला दुर्गा पूजा महोत्सव में इस बार आस्था का महा जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अब तक रोजाना सुबह से शाम तक पांच लाख से ज़्यादा श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर चुके हैं।
35 फीट ऊँची कमल पुष्प पर विराजमान माँ दुर्गा की दिव्य प्रतिमा श्रद्धालुओं के लिए बनी है आस्था का केंद्र। वहीं 140 फीट ऊँचा भव्य पंडाल, म्यांमार के प्रसिद्ध श्वेत मंदिर की तर्ज़ पर तैयार किया गया है।
पंडाल की झिलमिलाती लाइटिंग और लेज़र शो ने इस स्थान को बना दिया है दिव्यता का प्रतीक।
माँ का दरबार 24 घंटे खुला रहता है और रात भर लंबी कतारों में जुटे रहते हैं भक्त। जयकारों से गूंजता नैला आज देशभर के श्रद्धालुओं के लिए बना है आस्था का महाकुंभ।
प्रशासन और सुरक्षा बल अलर्ट मोड में हैं और व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद है।