CG AD
क्राइमछत्तीसगढ़बलौदाबाजार

बलौदाबाजार में जादू-मंत्र से पैसा दोगुना करने का झांसा, 5 लाख की ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार

पलारी पुलिस की कार्रवाई, दो अलग-अलग मामलों में दर्ज था अपराध

बलौदाबाजार।

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जादू-मंत्र के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना पलारी थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने वर्ष 2022 में ग्राम बलौदी और ग्राम रामपुर के दो अलग-अलग लोगों को जादू-मंत्र के जरिए पैसा कई गुना करने का झांसा दिया था।

ग्राम बलौदी निवासी नोहर यादव (57) ने शिकायत दर्ज कराई कि 18 अक्टूबर 2022 को आरोपियों ने उससे 3 लाख रुपये नगद लिए थे। वहीं ग्राम रामपुर निवासी पराग कटियार से 2 नवंबर 2022 को 2 लाख रुपये ठग लिए गए। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।

दोनों मामलों में अपराध क्रमांक 452/2025 व 454/2025 के तहत धारा 420, 506 और 34 भादवि में प्रकरण दर्ज किया गया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देश पर कार्रवाई तेज की गई। जांच के दौरान ग्राम धौराभाठा, थाना खरोरा, जिला रायपुर से आरोपी दीनदयाल जांगड़े (66) और पुरुषोत्तम जांगड़े (35) को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में दोनों ने कुल 5 लाख रुपये की ठगी करना स्वीकार किया। उनके कब्जे से एक मोबाइल फोन और 5 हजार रुपये नगद जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को 18 फरवरी 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जादू-मंत्र या पैसा दोगुना करने जैसे किसी भी प्रलोभन में न आएं और ऐसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!