CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: रायपुर | सीएम साय के जन्मदिन पर महाआरती और महाभंडारा, सर्वधर्म हनुमान मंदिर में जुटे हजारों भक्त

दीर्घायु और मंगलकामना के साथ विशेष पूजा-अर्चना, प्रसादी वितरण का आयोजन

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा रेलवे स्टेशन स्थित सर्वधर्म संकटमोचन हनुमान मंदिर में विशेष महाआरती और महाभंडारे का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में श्री हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री के दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना की गई। महाआरती के पश्चात प्रकोष्ठ के संयोजक सुभाष अग्रवाल के नेतृत्व में हजारों श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की गई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

आयोजन में अकबर अली, सुभाष अग्रवाल, राजकुमार राठी, संजय तिवारी, महेंद्र सिंघानिया, अंकित राठी, महावीर गोलछा, सुब्रत घोष, मोनू आहूजा, पूजा शर्मा, रोशनी मिश्रा, योगेश चांडक, श्वेता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भक्ति भाव से पूजा में सहभागिता की। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!