CG AD
उत्तर प्रदेशक्राइम

CRIME NEWS: ‘इज्जत’ के नाम पर बहन की हत्या, प्रेम संबंध से नाराज भाई ने गला दबाया — खुद पुलिस को किया फोन

दूसरे समुदाय के युवक से शादी की जिद बनी वजह, आरोपी ने डायल 112 पर दी सूचना

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले के असमोली थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में भाई आलम ने अपनी ही बहन रूपजहां की गला दबाकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि रूपजहां का गांव के ही दूसरे समुदाय के एक युवक से प्रेम संबंध था और दोनों शादी करना चाहते थे, जिसका परिवार, खासकर भाई, विरोध कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात उस समय हुई जब घर में भाई-बहन के अलावा कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। इसी दौरान आलम ने कथित रूप से अपनी बहन का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी कुलदीप सिंह और सीओ कुलदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, रूपजहां का सैनी समाज के एक युवक से लंबे समय से प्रेम संबंध था। कुछ समय पहले वह प्रेमी के साथ उसकी रिश्तेदारी में चली गई थी, हालांकि बाद में परिजनों के समझाने पर घर लौट आई थी। बताया जा रहा है कि भाई इस रिश्ते को लेकर बेहद नाराज था।

मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!