Viral Video:छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा
मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले से गिरीं दो युवतियां | देखिए पूरा वीडियो
झूला झूलते वक्त बिगड़ा संतुलन, मेले में मची अफरा-तफरी
जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण मेले में आकाश झूले में हुए हादसे से उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब झूला चलते समय संतुलन बिगड़ने से दो युवतियां नीचे गिर गईं।
घटना की सूचना मिलते ही गोपाल एंबुलेंस सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और घायल युवतियों चन्द्रकांता कश्यप (15 वर्ष) और भूमिका कश्यप (21 वर्ष), निवासी ग्राम मलदा, को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है।
हादसे के बाद मेले में सुरक्षा व्यवस्था और झूलों की जांच को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं, वहीं प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।




