CG AD
AD
छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में फिर मिली अफीम की खेती, इस बार बलरामपुर के इस गांव में लहलहाती फसल से मचा हड़कंप

प्रदेश में फिर सामने आई अफीम की खेती, इस बार बलरामपुर के चंदाडांडी गांव में मिला खेत

बलरामपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन अवैध अफीम की खेती मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। ताजा मामला करोंधा थाना क्षेत्र के चंदाडांडी गांव का है, जहां खेत में अफीम की फसल लहलहाती मिलने की सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि खेत की सुरक्षा के लिए पुलिस ने मौके पर ही डेरा डाल दिया है और पूरी रात निगरानी की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी तरह से साक्ष्य के साथ छेड़छाड़ न हो सके। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले कुसमी थाना क्षेत्र के त्रिपुरी गांव में करीब तीन एकड़ जमीन पर अवैध अफीम की खेती का मामला सामने आया था।

लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना सामने आने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड में आ गए हैं। जानकारी के अनुसार चंदाडांडी गांव झारखंड सीमा से लगा हुआ इलाका है, इसलिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है और आसपास के गांवों में भी सघन जांच की जा रही है, ताकि इस अवैध खेती से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि अफीम की इस अवैध खेती के पीछे किन लोगों का हाथ है और इसमें कौन-कौन शामिल हैं। हालांकि मामले की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!