क्राइमछत्तीसगढ़सक्ति

Crime News: युवक की बेरहमी से हत्या, चंद्रपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरगिरा में मचा हड़कंप

आर के गारमेंट्स दुकान की जिम्मेदारी संभाल रहे हरिहर साहू बने हमलावरों का शिकार

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

सक्ति जिले के थाना क्षेत्र चंद्रपुर के अंतर्गत ग्राम गिरगिरा में एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है।सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम गिरगिरा निवासी हरिहर साहू पिता मोतीलाल साहू उम्र 35 वर्ष की अज्ञात लोगों द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि हरिहर साहू को कनीराम साहू के आर के गारमेंट्स दुकान की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दुकान संचालक अपने

परिवार के साथ जन्मदिन मनाने कहीं गए थे।

इसी दौरान बीते सोमवार रात करीब 7:30 बजे अज्ञात हमलावरों ने हरिहर साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या किस कारण से हुई है, इसका खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चंद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

आज मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

Dheeraj Sharma

धीरज शर्मा ने कॉलेज के दौरान ही मीडिया क्षेत्र में कदम रखा। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंप्यूटर पर न्यूज़ पेपर एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का न्यूज़ वेबसाइट शुरू किया, जिसे उन्होंने लगातार 6 साल तक सफलतापूर्वक चलाया। इसके बाद उन्होंने 3 साल तक एक लोकल न्यूज़ वेबसाइट में काम किया और डिजिटल जर्नलिज़्म, कंटेंट क्रिएशन तथा ऑनलाइन मीडिया मैनेजमेंट का गहरा अनुभव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 2 साल तक ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग की, जहाँ जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाया और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया। वर्तमान में वे अपना खुद का RVKD News नाम से न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जिसके माध्यम से लगातार जनता तक खबरें और जानकारियाँ पहुँचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!