Uncategorized

छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: अंधड़-बारिश से गर्मी में राहत, अगले 5 दिन अलर्ट

छत्तीसगढ़:

प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। दक्षिण के बाद अब मध्य क्षेत्रों में भी अंधड़ और हल्की बारिश का असर दिखने लगा है। आसमान में बादलों की आवाजाही के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को आंशिक राहत मिली है।

अगले 5 दिनों तक मौसम रहेगा बदला

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों में कई इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान करीब 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

अन्य जिलों का हाल

गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

सावधानी जरूरी

मौसम विभाग ने लोगों को आंधी-तूफान और वज्रपात के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है। खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की अपील की गई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!