छत्तीसगढ़दुर्गहादसा

कुम्हारी अग्निकांड: भूपेश बघेल ने बिजली विभाग पर साधा निशाना, अफसरों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग

दुर्ग।

दुर्ग जिले के कुम्हारी में हुए दर्दनाक अग्निकांड को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन विधायक Bhupesh Baghel ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। मंगलवार को वे कुम्हारी पहुंचे और हादसे में जान गंवाने वाले परिवार के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।

जानकारी के अनुसार कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 4 में बिजली खंभे से निकली चिंगारी के कारण एक घर में भीषण आग लग गई थी। आग ने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर भी फट गया, जिससे हादसा और भयावह हो गया। इस दर्दनाक घटना में एक ही परिवार के चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

मृतकों में अनिल वैष्णव, लक्ष्मी वैष्णव, चांदनी वैष्णव और डेढ़ वर्षीय मासूम गोपिका वैष्णव शामिल हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोगों द्वारा बिजली विभाग को कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि विभागीय लापरवाही के कारण चार लोगों की जान गई है, इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

उन्होंने मृतकों के परिजनों को 50-50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग भी की। वहीं राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिवार को 5-5 लाख रुपये और जिला प्रशासन द्वारा 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

घटना की जांच जिला प्रशासन द्वारा कराई जाएगी। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!