क्राइमछत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

शेयर मार्केट और जुए की लत ने डाकपाल को पहुंचाया जेल, 19.21 लाख के गबन में गिरफ्तारी

अकलतरा पोस्ट ऑफिस में फर्जी खातों के जरिए की गई धोखाधड़ी, कर्ज चुकाने और ट्रेडिंग में गंवाए पैसे

जांजगीर-चांपा |

अकलतरा पोस्ट ऑफिस में करोड़ों की नहीं, लेकिन लाखों की बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। थाना अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पोस्ट ऑफिस में पदस्थ सहायक डाकपाल को 19 लाख 21 हजार रुपये के गबन और धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर शेयर मार्केट और जुए की लत के चलते ग्राहकों के खातों से रकम निकालने का आरोप है।

पुलिस और संयुक्त जांच टीम की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने फर्जी तरीके से खातों का संचालन कर अलग-अलग खाताधारकों के पैसों का गबन किया। जांच में चार खातों से कुल 19.21 लाख रुपये निकालने की पुष्टि हुई है। पीड़ित खाताधारकों की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीप कुमार मिरी (32 वर्ष) निवासी बलौदा, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह वर्ष 2021 से शेयर मार्केट में ट्रेडिंग कर रहा था और लगातार नुकसान होने के कारण भारी कर्ज में डूब गया था।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने अलग-अलग बैंकों और पोस्ट ऑफिस विभाग से करीब 24 लाख रुपये तक का लोन लिया था। शेयर बाजार में भारी नुकसान और कर्ज के दबाव के कारण उसने पोस्ट ऑफिस के ग्राहकों के फर्जी खाते खोलकर रकम निकालना शुरू किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, ट्रेडिंग एप्लिकेशन के रिकॉर्ड और बैंक दस्तावेज जब्त किए हैं। दस्तावेजों में करीब 40 लाख रुपये शेयर मार्केट में गंवाने की जानकारी भी सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी निकाली गई रकम का इस्तेमाल लोन की किश्त भरने, शेयर मार्केट में निवेश करने और जुआ खेलने में करता था। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर और आरक्षक राजा रात्रे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!