कोरबाछत्तीसगढ़वायरल

तेज रफ्तार स्कूटी पर खतरनाक रोमांस! VIDEO वायरल, लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग

कोरबा।

सोशल मीडिया में इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन इसमें दिखाई दे रही लापरवाही ने लोगों को चिंता में डाल दिया है।

वायरल वीडियो में तेज रफ्तार स्कूटी पर तीन युवक-युवती सवार नजर आ रहे हैं। स्कूटी चलाते समय पीछे बैठा युवक अपनी सीट पर पीछे की ओर पलटकर युवती से लिपटते हुए रोमांस करता दिखाई दे रहा है, जबकि तीसरा युवक वाहन चला रहा है। व्यस्त सड़क पर इस तरह की हरकत को देखकर राहगीर भी हैरान रह गए।

सबसे गंभीर बात यह रही कि स्कूटी पर सवार तीनों युवाओं ने हेलमेट तक नहीं पहन रखा था। तेज रफ्तार के बीच इस तरह का खतरनाक स्टंट कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता था, लेकिन वीडियो में युवाओं को सुरक्षा नियमों की कोई परवाह करते नहीं देखा गया।

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नाराजगी जताई है। कई लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा नियमों की खुली अनदेखी बताते हुए ऐसे युवाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों पर इस तरह की लापरवाही न केवल खुद की जान जोखिम में डालती है, बल्कि अन्य राहगीरों के लिए भी खतरा बन सकती है।

फिलहाल इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस द्वारा जांच और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!