क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में सनसनी: जंगल में निर्वस्त्र अवस्था में मिली अज्ञात युवती की लाश, हत्या की आशंका

रायगढ़।

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार शाम एक अज्ञात युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव जंगल में डैम किनारे निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान पाए जाने के बाद पुलिस हत्या की आशंका जता रही है।

जानकारी के अनुसार मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के ग्राम तुमिडीह के जंगल का है। ग्रामीणों ने शाम के समय डैम के पास जंगल में युवती का शव देखा, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्र को घेरकर जांच शुरू कर दी।

बताया जा रहा है कि मृत युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। ग्रामीणों के मुताबिक युवती के गले, चेहरे और पीठ पर चोट और चाकू जैसे धारदार हथियार के निशान मिले हैं। शव के पास कपड़े नहीं मिलने से मामला और भी संदिग्ध माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पूंजीपथरा पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के गांवों में युवती की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!