छत्तीसगढ़रायपुरसमाचार और स्वास्थ्य

खुशी हॉस्पिटल तिल्दा में कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर 14 जून को

वरिष्ठ कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राहुल स्वरूप सिंह देंगे परामर्श, मरीजों को मिलेगा नि:शुल्क मार्गदर्शन

तिल्दा-नेवरा।

क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खुशी हॉस्पिटल तिल्दा द्वारा रविवार, 14 जून 2026 को कैंसर रोगियों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें कैंसर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

शिविर का मुख्य विषय “कैंसर रोगियों और उन पर पड़ने वाले प्रभाव” रखा गया है। इसके अंतर्गत कैंसर से प्रभावित मरीजों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी तथा उनसे जुड़े विभिन्न समस्याओं के समाधान भी बताए जाएंगे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल स्वरूप सिंह मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। वे कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों, उपचार प्रक्रिया, दुष्प्रभावों, जीवनशैली में आवश्यक बदलाव, संतुलित आहार एवं रोगियों की देखभाल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य कैंसर के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा मरीजों तक सही स्वास्थ्य परामर्श पहुंचाना है। शिविर के माध्यम से कैंसर से जुड़े भ्रमों को दूर करने और नियमित चिकित्सकीय देखभाल के प्रति लोगों को प्रेरित करने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर में कैंसर के लक्षण एवं दुष्प्रभावों की जानकारी, मानसिक एवं भावनात्मक सहयोग, उपचार के दौरान आने वाली चुनौतियों पर विशेषज्ञ सलाह, जीवनशैली एवं खानपान संबंधी मार्गदर्शन सहित सभी मरीजों को नि:शुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीयन के लिए 626593647, 9039222456 एवं 9479884343 पर संपर्क किया जा सकता है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!