PM मोदी और ट्रंप के बीच व्यापार-रक्षा से लेकर टेक्नोलॉजी को लेकर हुई अहम् चर्चा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच अहम बातचीत हुई है.दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा और टेक्नोलॉजी जैसे मुद्दों पर आपसी सहयोग की चर्चा की. पीएम मोदी ने एक्स पर बताया कि दोनों नेता अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए।
पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘राष्ट्रपति ट्रंप के साथ सार्थक बातचीत हुई. हमने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, अहम टेक्नोलॉजी और अन्य क्षेत्रों में अपने आपसी सहयोग की समीक्षा की. हम अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमत हुए. हमने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया, जिसमें वैश्विक शांति और सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए चल रहे प्रयास भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और दोनों देशों के लोगों के फायदे के लिए सहयोग को और मजबूत करने के वास्ते करीबी संपर्क बनाए रखने पर सहमति जताई. बयान में कहा गया है, ‘दोनों नेताओं ने व्यापार, रक्षा, ऊर्जा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों और आपसी हित के अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।




