UP Police Viral Video: पिस्टल का लॉक नहीं खोल सके UP पुलिस के दारोगा, DCP के सामने हुई भारी फजीहत, Video वायरल
UP NEWS, गाजियाबाद: पिस्टल का लॉक नहीं खोल पाए दारोगा, DCP के निरीक्षण में हुई किरकिरी, Video वायरल — उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दारोगा का वीडियो गाजियाबाद से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह पिस्टल का लॉक खोलने में बुरी तरह जूझते नजर आ रहे हैं।
मामला थाना निवाड़ी का है, जहां बुधवार को DCP रूरल सुरेंद्रनाथ त्रिपाठी निरीक्षण पर पहुंचे थे। निरीक्षण के दौरान हथियारों की जांच करते वक्त 2023 बैच के दारोगा से पिस्टल का लॉक नहीं खुला, वह काफी देर तक हाथों में हथियार लिए परेशान होते रहे और पीछे खड़े साथी धीरे-धीरे सलाह देते दिखे।
वरीय अधिकारी के सामने हुई इस फजीहत के बाद आखिरकार दारोगा ने पिस्टल की मैगजीन से लॉक पर प्रहार किया, तब जाकर लॉक खुला। घटना का वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स मजे लेने लगे और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे, एक यूजर ने लिखा—“अगर सामने अपराधी हो और पिस्टल ही न खुले, तो अंजाम क्या होगा?”





