Uncategorized
अमित शाह के बस्तर दौरे से पहले नक्सल मोर्चे पर बड़ी कामयाबी: सुकमा में 21 नक्सलियों का सरेंडर, 76 लाख के इनामी शामिल
नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक निर्णायक बढ़त माना जा रहा है।
Breaking News: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित बस्तर प्रवास से पहले सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है, जहां 21 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण किया।

सरेंडर करने वालों में कुल 76 लाख रुपये के इनामी नक्सली शामिल बताए जा रहे हैं। आत्मसमर्पण के दौरान नक्सलियों ने SLR, AK-47, BGL लॉन्चर सहित अन्य ऑटोमेटिक हथियार भी जमा कराए।
पुलिस के मुताबिक ये सभी नक्सली कई बड़ी और गंभीर नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। यह आत्मसमर्पण बस्तर आईजी पी. सुंदरराज, सुकमा एसपी किरण चव्हाण और सीआरपीएफ डीआईजी आनंद सिंह राजपुरोहित की मौजूदगी में हुआ, जिसे बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान के लिए एक निर्णायक बढ़त माना जा रहा है।




