CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़दुर्ग

सोशल मीडिया पोस्ट पड़ा भारी: अंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई:

इंस्टाग्राम पर व्यू और लाइक की होड़ में एक बड़ी लापरवाही भिलाई की एक युवती को सीधे जेल तक पहुंचा गई। डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले के सामने आने के बाद बौद्ध समाज और अनुयायियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोग भिलाई नगर कोतवाली थाने पहुंचे और जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि युवती ने सोशल मीडिया पर रील बनाकर बाबा साहेब के खिलाफ विवादित टिप्पणी की, जिससे समाज की भावनाएं आहत हुई हैं।

विरोध की लहर रायपुर तक पहुंची, जहां भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने सिविल लाइन थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और कड़ी कार्रवाई की मांग की। समिति के अध्यक्ष संजय गजघाटे ने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाती हैं और इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मामले में जानकारी देते हुए सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक रील पोस्ट करने के बाद मामला तूल पकड़ गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवती के खिलाफ धारा 299 बी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर धार्मिक, सामाजिक और जातिगत मुद्दों पर टिप्पणी करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि एक छोटी गलती भी बड़ा कानूनी मामला बन सकती है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!