छत्तीसगढ़

Crime News: दलहन की फसल में मिली अधेड़ की लाश, हत्या की आशंका से क्षेत्र में सनसनी

मृतक की पहचान कुंजेमुरा गांव निवासी सुकमन निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है।

RVKD NEWS: तमनार,रायगढ़ । दलहन की फसल के बीच अधेड़ की संदिग्ध हालात में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंजेमुरा गांव निवासी सुकमन निषाद (उम्र लगभग 50 वर्ष) के रूप में हुई है। वह घर से मवेशी चराने निकला था लेकिन देर शाम उसका शव खेत में मिला।

गांववालों ने इसकी जानकारी तमनार पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती हालात को देखते हुए हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम भी बुलाई गई है ताकि सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

तमनार थाना प्रभारी ने बताया कि — “मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।”

Dheeraj Sharma

धीरज शर्मा ने कॉलेज के दौरान ही मीडिया क्षेत्र में कदम रखा। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंप्यूटर पर न्यूज़ पेपर एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का न्यूज़ वेबसाइट शुरू किया, जिसे उन्होंने लगातार 6 साल तक सफलतापूर्वक चलाया। इसके बाद उन्होंने 3 साल तक एक लोकल न्यूज़ वेबसाइट में काम किया और डिजिटल जर्नलिज़्म, कंटेंट क्रिएशन तथा ऑनलाइन मीडिया मैनेजमेंट का गहरा अनुभव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 2 साल तक ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग की, जहाँ जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाया और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया। वर्तमान में वे अपना खुद का RVKD News नाम से न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जिसके माध्यम से लगातार जनता तक खबरें और जानकारियाँ पहुँचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!