
तिल्दा-नेवरा।
तिल्दा नेवरा स्थित बद्रीनारायण बगड़िया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम आज घोषित किया गया। परिणाम घोषणा के साथ ही विद्यालय परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने माता-पिता एवं विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं जिन विद्यार्थियों का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं रहा, उन्हें निराश न होकर और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में एसएमडीसी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, प्राचार्य राजेश चंदानी, वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद श्रीमती रानी सौरभ जैन, डॉ. एल.पी. साहू, अनीता सक्सेना, बेबी गोस्वामी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी एवं पालकगण उपस्थित रहे।
विद्यालय के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता उनके परिश्रम, अनुशासन एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से निरंतर मेहनत करते रहने का आह्वान किया।
अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।




