दुनियादेश

PM Modi Speech LIVE: ‘कमल ही कमल’—5 राज्यों की जीत पर पीएम मोदी का जोशीला संबोधन

ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम मोदी बोले—“गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल”, लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया चुनाव परिणाम

GRAND NEWS: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के चुनाव परिणामों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इसे “ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन” बताया और कहा कि “भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिर कमाल कर दिया, कमल खिला दिया”;

पीएम मोदी ने अपने भाषण में भावनात्मक और राजनीतिक दोनों संदेश दिए, उन्होंने कहा कि “गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल ही कमल खिला है” और इसे मां गंगा के आशीर्वाद से जोड़ते हुए 2013 में बनारस नामांकन के समय की अपनी बात याद दिलाई कि “मैं ना आया हूं, ना किसी ने भेजा है, मां गंगा ने मुझे बुलाया है”, अब उन्हें महसूस हो रहा है कि वही आशीर्वाद लगातार उनके साथ रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस जीत को केवल राजनीतिक सफलता नहीं बल्कि भारतीय लोकतंत्र और संविधान की जीत बताया। उन्होंने कहा कि इन चुनावों में जनता ने पूरे विश्व को दिखा दिया कि भारत “मदर ऑफ डेमोक्रेसी” क्यों कहलाता है, लोकतंत्र यहां केवल एक व्यवस्था नहीं बल्कि हमारे संस्कारों में रचा-बसा है।

पीएम मोदी ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में करीब 93 प्रतिशत मतदान को ऐतिहासिक बताया और कहा कि असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी रिकॉर्ड स्तर पर मतदान हुआ, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही, जो लोकतंत्र की मजबूत और सकारात्मक तस्वीर पेश करती है।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने पांचों राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत आम नागरिकों के विश्वास और भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वर्षों की साधना आज सिद्धि में बदलती नजर आ रही है और देशभर के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर जो खुशी दिख रही है, वह इस संघर्ष और समर्पण की गवाही देती है।

इधर बीजेपी मुख्यालय में जश्न का माहौल है, पार्टी कार्यालय को फूलों और रोशनी से सजाया गया है और बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ता वहां पहुंचकर जीत का उत्सव मना रहे हैं। इस बीच बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह परिणाम INDI गठबंधन के लिए बड़ा झटका है और राहुल गांधी की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने दावा किया कि इस चुनाव के बाद विपक्षी गठबंधन बिखर सकता है। कुल मिलाकर, इन चुनाव परिणामों ने देश की राजनीति में एक बड़ा संदेश दिया है और बीजेपी इसे अपने विस्तार और जनसमर्थन के रूप में देख रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!