
छत्तीसगढ़ में “गो सम्मान आह्वान अभियान” के तहत जिला स्तरीय बैठक कार्यक्रमों की घोषणा कर दी गई है। अभियान के आयोजकों द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में 4 जून 2026 से बैठकों का आयोजन किया जाएगा। इन बैठकों में जिला प्रचारक, तहसील प्रचारक एवं समस्त सनातनी समाज के लोगों की उपस्थिति को अनिवार्य और महत्वपूर्ण बताया गया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार 4 जून को सुबह 11 बजे बलौदा बाजार तथा शाम 5 बजे रायपुर में बैठक आयोजित होगी। वहीं 5 जून को सुबह 11 बजे गरियाबंद और शाम 5 बजे धमतरी में कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद 6 जून को सुबह 11 बजे महासमुंद में जिला स्तरीय बैठक संपन्न होगी।
अभियान के माध्यम से गौ सेवा को लेकर लोगों को जागरूक करने और व्यापक जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टर में बताया गया है कि 27 जुलाई 2026 और 27 अक्टूबर 2026 को “गो सम्मान दिवस” मनाया जाएगा। साथ ही राज्यभर में 40 करोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाने की भी तैयारी की जा रही है।
अभियान से जुड़ने के लिए आयोजकों ने मिस कॉल और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए हैं। कार्यक्रम स्थल की जानकारी संबंधित व्हाट्सएप समूहों में साझा की जाएगी।




