CG AD
छत्तीसगढ़रायपुर

CG NEWS: 32 खनिज निरीक्षकों को मिली पदस्थापना, खनिज विभाग ने जारी किया आदेश

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की चयन सूची के बाद राज्य सरकार ने जारी की पोस्टिंग, विभिन्न जिलों में मिली जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के खनिज साधन विभाग ने 32 खनिज निरीक्षकों को पदस्थापना आदेश जारी कर दिया है। यह नियुक्तियां छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर जारी चयन सूची के अनुरूप की गई हैं। मंत्रालय महानदी भवन, नया रायपुर से जारी आदेश के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को वेतन मैट्रिक्स लेवल-7 के तहत खनिज निरीक्षक पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि के लिए नियुक्त किया गया है।

जारी आदेश के तहत इन अधिकारियों को जिला कार्यालय (खनिज शाखा) में पदस्थ किया गया है। जिन जिलों में पदस्थापना की गई है उनमें जांजगीर-चांपा, जशपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, महासमुंद, दुर्ग, सरगुजा, मुंगेली, राजनांदगांव, बीजापुर, कोरिया, गरियाबंद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, बस्तर, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सक्ती, कोंडागांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई सहित अन्य जिले शामिल हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी चयनित अधिकारियों को नियमानुसार सेवा शर्तों का पालन करना होगा। विभाग द्वारा जारी सूची में अभ्यर्थियों के नाम, पते और पदस्थापना स्थल का उल्लेख किया गया है। आदेश पर अवर सचिव एम. चंद्रशेखर के हस्ताक्षर दर्ज हैं और इसे 19 फरवरी 2026 को जारी किया गया।

खनिज विभाग में लंबे समय से रिक्त पदों को देखते हुए इन नियुक्तियों को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं से जिलों में खनिज गतिविधियों की निगरानी और अवैध उत्खनन पर नियंत्रण मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!