छत्तीसगढ़रायपुर

भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अपील, जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों का भी रखें ध्यान

रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से सतर्कता बरतने और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस कठिन मौसम में लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के साथ-साथ जरूरतमंदों और पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशील रहें।

मुख्यमंत्री ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, घर से बाहर निकलते समय पानी साथ रखने और तेज धूप में अनावश्यक रूप से बाहर जाने से बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां लोगों को लू और गर्मी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रख सकती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, दुकान, कार्यालय और सार्वजनिक स्थानों के आसपास राहगीरों के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करें। उनके अनुसार यह छोटा प्रयास भीषण गर्मी में किसी जरूरतमंद के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।

उन्होंने खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों, मजदूरों और खुले में काम करने वाले लोगों का ध्यान रखने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब होती दिखाई दे तो उसे तुरंत छांव या ठंडी जगह पर ले जाकर पानी, ओआरएस या अन्य तरल पदार्थ उपलब्ध कराएं तथा जरूरत पड़ने पर चिकित्सकीय सहायता दिलाएं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पशु-पक्षियों के प्रति भी संवेदनशीलता दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर, छत, आंगन या दुकान के बाहर पानी से भरा छोटा पात्र रखना भीषण गर्मी में जीवों के लिए जीवनदायी साबित हो सकता है।

उन्होंने कहा कि यह समय सेवा, सहयोग और संवेदना की भावना को मजबूत करने का है और सभी लोगों को मिलकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!