रायपुर

BUSINESS NEWS: सोने पर Import Duty बढ़ने से बाजार में बड़ा बदलाव संभव, रायपुर सराफा एसोसिएशन ने जताई उम्मीद

सराफा कारोबारियों का दावा- पुराने जेवरों के रीसायकल और जरूरत आधारित खरीदारी से बाजार होगा मजबूत

रायपुर: केंद्र सरकार द्वारा गोल्ड पर इंपोर्ट ड्यूटी 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किए जाने के फैसले पर रायपुर सराफा एसोसिएशन ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे लंबे समय में बाजार के लिए सकारात्मक कदम बताया है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष धरम भंसाली और सचिव जितेन्द्र गोलछा ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से की गई 7 प्रमुख अपीलों में जरूरत के अनुसार सोना खरीदने की बात भी शामिल थी, जिसका असर अब बाजार में दिखाई दे सकता है। उनका कहना है कि इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ने से विदेशों से आने वाले सोने पर निर्भरता कम होगी और निवेश के तौर पर सोना-चांदी खरीदने की प्रवृत्ति में भी कुछ कमी आ सकती है।

सराफा व्यापारियों के मुताबिक इससे पुराने जेवरों को बदलकर नए गहने बनवाने यानी रीसायकल सिस्टम को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही जिन लोगों ने गोल्ड को मेटल या निवेश के रूप में रखा है, वह भी दोबारा बाजार में उपयोग के लिए उपलब्ध हो सकेगा।

रायपुर सराफा एसोसिएशन का मानना है कि यदि यह व्यवस्था अगले एक साल तक जारी रहती है तो सराफा कारोबार में नई तेजी देखने को मिल सकती है और आम लोगों को भी खरीदारी में राहत और सहूलियत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!