दुनियादेश

LPG की क्विक डिलीवरी शुरू: अब ऑर्डर के 30 मिनट में घर पहुंचेगा गैस सिलेंडर, कनेक्शन की भी नहीं होगी जरूरत

अब उपभोक्ता ऐप के जरिए गैस सिलेंडर ऑर्डर कर महज 30 मिनट में अपने घर पर डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे।

LPG Quick Delivery: अगर आप एलपीजी सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करते हैं, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट (Swiggy Instamart) ने हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के साथ साझेदारी कर देश की पहली ऑन-डिमांड LPG क्विक डिलीवरी सर्विस शुरू की है। इस सुविधा के तहत अब उपभोक्ता ऐप के जरिए गैस सिलेंडर ऑर्डर कर महज 30 मिनट में अपने घर पर डिलीवरी प्राप्त कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इसके लिए पारंपरिक घरेलू एलपीजी कनेक्शन होना भी जरूरी नहीं है।

अब नहीं लगानी होगी एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइनें

फिलहाल इस सेवा की शुरुआत बेंगलुरु से की गई है। यहां ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप के जरिए HP Navya 10 किलोग्राम कंपोजिट LPG सिलेंडर ऑर्डर कर सकते हैं। यह सिलेंडर वजन में हल्का, जंग-रोधी और बेहतर सुरक्षा फीचर्स से लैस है। इसकी पारदर्शी बॉडी के कारण ग्राहक आसानी से गैस का स्तर भी देख सकते हैं। इसके अलावा 5 किलोग्राम का मेटल LPG सिलेंडर भी ऑर्डर किया जा सकेगा।

10Kg LPG Navya सिलेंडर आधे घंटे में

यह सुविधा खासतौर पर किराए के मकानों में रहने वाले लोगों, छात्रों, कामकाजी पेशेवरों और छोटे परिवारों के लिए फायदेमंद मानी जा रही है। क्योंकि ऐप से सिलेंडर मंगाने के लिए पहले से घरेलू LPG कनेक्शन होना अनिवार्य नहीं है।

ऐसे करें ऑर्डर

ग्राहक इंस्टामार्ट ऐप खोलकर 10 किलोग्राम कंपोजिट या 5 किलोग्राम मेटल LPG सिलेंडर चुन सकते हैं। अन्य सामानों की तरह इसे कार्ट में जोड़कर ऑर्डर किया जा सकता है। पहली बार सिलेंडर खरीदने पर नया सिलेंडर दिया जाएगा, जबकि बाद में रिफिल के समय खाली HPCL सिलेंडर वापस करना होगा।

कैसे काम करेगी LPG क्विक डिलीवरी सर्विस? 

पहचान सत्यापन होगा जरूरी

HPCL के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के माध्यम से सिलेंडर की डिलीवरी की जाएगी। पहली बार ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को पहचान सत्यापन (KYC) की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। वहीं, डिलीवरी प्रशिक्षित कर्मचारियों द्वारा सभी सुरक्षा और नियामकीय मानकों का पालन करते हुए की जाएगी।

आइडेंटिफिकेशन के बाद डिलीवरी

कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार देश के अन्य शहरों में भी किया जाएगा, जिससे लाखों उपभोक्ताओं को घर बैठे तेज और सुविधाजनक LPG डिलीवरी का लाभ मिल सके।

 

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!