CG AD
AD
क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में घरेलू विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, पत्नी ने पति के गुप्तांग पर किया हमला”

एक मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने अपने पति के गुप्तांग को दांतो से काट दिया।

रायगढ़। CG CRIME जिला में एक मामला सामने आया है। जिसमें पत्नी ने अपने पति के गुप्तांग को दांतो से काट दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस आरोपी महिला को थाना लाकर आगे की कार्रवाई में जूट गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बनेकेला में रहने वाला 33 साल का युवक राजमिस्त्री का काम करता था। उसकी शादी करीब 13 साल पहले हुई थी और उसके 3 बच्चे हैं।

जहां शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 1 बजे उसकी पत्नी अपनी ननंद से घरेलू बात को लेकर विवाद कर रही थी। दोनों के बीच झगड़ा बढ़ते देख उसने बीच-बचाव किया।

युवक शराब के नशे मंे धुत्त था। तभी उसकी पत्नी अपने पति के साथ झगड़ने लगी और गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दिया। इसके बाद गुस्से मंे आकर पत्नी ने अपने पति के प्रायवेट पार्ट को दांतो से काट दिया।

इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद घर के अन्य सदस्य उसे लैलूंगा अस्पताल लेकर गए। जहां डाॅक्टरों ने उसका ईलाज किया। इससे उसके प्रायवेट पार्ट में 7-8 टांके लगे। ईलाज के बाद रविवार को पीड़ित लैलूंगा थाना पहुंचा और मामले की शिकायत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया।

जहां पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ बीएनएस के तहत अपराध दर्ज करते हुए आरोपी महिला को थाना ले आए हैं। जहां उससे पूछताछ करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई मंे जूट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!