CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में डिजिटल गवर्नेंस को बड़ी मजबूती, भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट और ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा का राज्यव्यापी शुभारंभ

अब राजस्व सेवाएं होंगी मोबाइल पर, बिना दफ्तर गए मिलेगा त्वरित और पारदर्शी समाधान

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने डिजिटल गवर्नेंस को नई गति देते हुए नागरिक सुविधा के क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण और अभिनव पहल—भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट सेवा और ऑटो-डाइवर्ज़न (पुनर्निर्धारण) सुविधा—का राज्यव्यापी शुभारंभ किया, जिसे राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने अपने निवास कार्यालय से लॉन्च किया।

इन पहलों से नागरिकों को अब राजस्व सेवाओं के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और पूरी प्रक्रिया सरल, तेज़ व पारदर्शी होगी। भुइयां व्हाट्सएप चैटबॉट के माध्यम से नागरिक जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय की जानकारी, मोबाइल व आधार लिंकिंग, किसान किताब, नामांतरण सहित कई सेवाएं केवल व्हाट्सएप संदेश से प्राप्त कर सकेंगे; इसके लिए 7289056060 नंबर सेव कर संदेश भेजना होगा।

वहीं ऑटो-डाइवर्ज़न सुविधा के तहत भूमि उपयोग परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन, समयबद्ध और पारदर्शी होगी, जिसमें पोर्टल पर भूमि चयन से लेकर शुल्क गणना, ई-चालान से भुगतान, दस्तावेज अपलोड और 15 दिनों में निर्णय की बाध्यता शामिल है; समय-सीमा में निर्णय न होने पर डिम्ड डाइवर्ज़न प्रमाणपत्र स्वतः जारी होगा। यह सुविधा https://revenue.cg.nic.in/citizenrequest/� पोर्टल पर उपलब्ध है।

इस अवसर पर राजस्व सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले और संचालक राजस्व विनीत नंदनवार सहित अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के माध्यम से शासन को सीधे नागरिकों से जोड़ना प्राथमिकता है ताकि पारदर्शिता, जवाबदेही और समय की बचत सुनिश्चित हो, जबकि राजस्व मंत्री और सचिव ने इन पहलों को सुशासन, तकनीकी दक्षता और नागरिक-अनुकूल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!