
तिल्दा-नेवरा नगर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आंबेडकर चौक, वार्ड क्रमांक 4 तथा टॉकीज के पीछे वार्ड क्रमांक 17 में स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हुए समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चंद्रकला डॉ. खुमान वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की प्रेरणा देता है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी और समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा रायपुर ग्रामीण महामंत्री अनिल अग्रवाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राजू पाटिल, लुकराम बघेल, भाजपा रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष राम पंजवानी, मंडल अध्यक्ष मनोज निषाद, नगर पालिका उपाध्यक्ष पलक विकास सुखवानी सहित पार्षदगण जयेश पैकरा, रानी सौरभ जैन, विनोद नेताम, राजकुमार गेंड्रे, दिनेश गायकवाड़, धर्मेंद्र डहरिया, डॉ. खुमान वर्मा, आदर्श वर्मा, सौरभ जैन एवं लक्ष्मीचंद नागवानी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने और समाज में समरसता स्थापित करने के संकल्प के साथ हुआ।





