CG AD
banner
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

ChhattisgarhPolice: असम में छत्तीसगढ़ के 4 पुलिसकर्मी हिरासत में, साइबर आरोपियों से रिश्वत लेकर छोड़ने का आरोप

यह टीम छत्तीसगढ़ में दर्ज डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस की जांच के लिए असम गई थी।

रायपुर । ChhattisgarhPolice: छत्तीसगढ़ पुलिस की एक जांच टीम पर गंभीर आरोप लगने के बाद असम में बड़ा विवाद खड़ा हो गया है, जहां गुवाहाटी पहुंची चार पुलिसकर्मियों की टीम को रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में लिया गया। यह टीम छत्तीसगढ़ में दर्ज डिजिटल अरेस्ट साइबर फ्रॉड केस की जांच के लिए असम गई थी।

आरोप है कि टीम ने कार्रवाई के दौरान तीन संदिग्धों को पकड़ा, लेकिन उनमें से दो को पैसे लेकर छोड़ दिया, जबकि तीसरे आरोपी को तब तक हिरासत में रखा गया जब तक कथित तौर पर पूरी रकम नहीं मिल गई।

मामला तब सामने आया जब रिहा किए गए संदिग्धों ने दिसपुर थाना पहुंचकर छत्तीसगढ़ पुलिस पर पैसे लेकर छोड़ने का आरोप लगाया। शिकायत के बाद असम पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल सहित चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ BNS की धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।

शुरुआती पूछताछ के बाद सभी को नोटिस देकर रिहा कर दिया गया, लेकिन जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर फिर बुलाया जाएगा। इस घटना ने अंतर-राज्यीय साइबर क्राइम जांच की कार्यप्रणाली और पुलिस महकमे की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!