छत्तीसगढ़जांजगीर चांम्पा

CG NEWS: मुक्तिधाम के अभाव में खुले में अंतिम संस्कार

सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण इस असुविधा और अपमान का सामना करते रहेंगे? और कब प्रशासन इस गंभीर मसले पर ध्यान देगा!

जांजगीर, नवागढ़ । CG NEWS: विकासखंड के ग्राम पंचायत केसला से एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है। आज़ादी के इतने सालों बाद भी यहाँ बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। गाँव में अब तक एक भी मुक्तिधाम नहीं बनाया गया है।

केसला के ग्रामीण आज भी अपने परिजनों का अंतिम संस्कार खुले में करने को मजबूर हैं। खुले मैदान में अंतिम संस्कार से न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचती है, बल्कि यह पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा है।

हैरानी की बात यह है कि इस समस्या की जानकारी स्थानिक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन को भी है इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ग्रामीण कई बार इसकी शिकायत कर चुकी है लेकिन सुनवाई अब तक नहीं

सवाल ये उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण इस असुविधा और अपमान का सामना करते रहेंगे? और कब प्रशासन इस गंभीर मसले पर ध्यान देगा!

Dheeraj Sharma

धीरज शर्मा ने कॉलेज के दौरान ही मीडिया क्षेत्र में कदम रखा। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने कंप्यूटर पर न्यूज़ पेपर एडिटिंग और वीडियो एडिटिंग सीखी। इसके बाद उन्होंने अपना खुद का न्यूज़ वेबसाइट शुरू किया, जिसे उन्होंने लगातार 6 साल तक सफलतापूर्वक चलाया। इसके बाद उन्होंने 3 साल तक एक लोकल न्यूज़ वेबसाइट में काम किया और डिजिटल जर्नलिज़्म, कंटेंट क्रिएशन तथा ऑनलाइन मीडिया मैनेजमेंट का गहरा अनुभव हासिल किया। इसके साथ ही उन्होंने 2 साल तक ग्राउंड ज़ीरो से रिपोर्टिंग की, जहाँ जनता की छोटी-बड़ी समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाया और शासन की योजनाओं को जनता तक पहुँचाया। वर्तमान में वे अपना खुद का RVKD News नाम से न्यूज़ वेबसाइट और यूट्यूब चैनल चला रहे हैं, जिसके माध्यम से लगातार जनता तक खबरें और जानकारियाँ पहुँचा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!