क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

छत्तीसगढ़ : गांजा तस्कर रवि साहू और परिवार की 7.66 करोड़ की अवैध संपत्ति सीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गांजा तस्कर और हिस्ट्रीशीटर रवि साहू एवं उसके परिवार की करीब 7 करोड़ 66 लाख रुपये की चल-अचल संपत्तियों को सीज कर दिया है।

यह कार्रवाई सफेमा (SAFEMA) और एनडीपीएस एक्ट के तहत की गई है। सक्षम प्राधिकारी मुंबई द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश को भी कंफर्म कर दिया गया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में एनडीपीएस एक्ट के तहत यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी रवि साहू, रायपुर के गांधीनगर कालीबाड़ी क्षेत्र का निवासी है। उसे 17 किलो 882 ग्राम गांजा तस्करी मामले में विशेष एनडीपीएस कोर्ट द्वारा पहले ही 10 वर्ष के सश्रम कारावास और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई जा चुकी है।

जानकारी के मुताबिक रवि साहू के खिलाफ प्रदेश के अलग-अलग थानों में कुल 55 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से रायपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में गांजा तस्करी का नेटवर्क संचालित कर रहा था।

पुलिस की इस कार्रवाई को नशा तस्करों के खिलाफ बड़ा संदेश माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!