छत्तीसगढ़रायपुरलोकल न्यूज़

तिल्दा-नेवरा में तीन शालाओं का संयुक्त शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुस्तकों और मिठाई से हुआ स्वागत

तिल्दा-नेवरा |

नए शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ के अवसर पर तिल्दा-नेवरा क्षेत्र की तीन शासकीय शालाओं ने संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह और गरिमा के साथ किया। ररुहा राम वर्मा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला नेवरा क्रमांक-1, शासकीय प्राथमिक शाला तिल्दा बस्तल तथा शहीद हेमू कलानी तिल्दा कैंप के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक तिलक, मिठाई और पुस्तकों के साथ आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तिल्दा भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष सौरभ जैन थे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन, वार्ड क्रमांक 17 की पार्षद किरण बाला छाबड़िया, जनसेवक सुधा केशरवानी तथा शाला विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र केशरवानी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बीएनबी संकुल के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार चंदानी, हायर सेकेंडरी स्कूल केसदा के प्राचार्य विनोद वर्मा, सेवानिवृत्त शिक्षक भागीरथी पांसे एवं वरिष्ठ शिक्षक राम अवतार पांडे की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

समारोह में कक्षा पहली और छठवीं में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर तथा पुस्तकें भेंट कर स्वागत किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, अनुशासन और अच्छे संस्कारों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

शाला विकास समिति की अध्यक्ष तीजन नौरंगे, उपाध्यक्ष रानी गोस्वामी सहित समिति के सक्रिय सदस्यों कुसुम निषाद, कलेश्वरी ध्रुव, माधुरी ध्रुव, पुष्पा मानिकपुरी, सुनीता धीरे, शतरूपा, प्रभा यादव, शंकर लाल यादव, कमल साहू तथा शिक्षाविद अनिरुद्ध वर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए भी छात्राओं को सम्मानित किया गया। कक्षा आठवीं की छात्रा रिया गिरी को राष्ट्रीय सह संसाधन छात्रवृत्ति पात्रता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने तथा कुमारी माया निषाद को कक्षा आठवीं में सर्वोच्च अंक हासिल करने पर विशेष सम्मान प्रदान किया गया। वहीं पार्षद रानी सौरभ जैन ने सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को पेन वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का संचालन बीएनबी संकुल के संकुल समन्वयक लेखराज सोनी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में तीनों शालाओं के प्रधानपाठकों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, शाला विकास समिति तथा अभिभावकों का सराहनीय सहयोग रहा। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए शिक्षा के इस पर्व को यादगार बना दिया।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!