छत्तीसगढ़रायपुर

BREAKING NEWS : सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव गंभीर रूप से घायल, झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर, देखें वीडियो

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया

जगदलपुर/ललितपुर। BREAKING NEWS : छत्तीसगढ़ के जगदलपुर विधायक किरण देव उत्तर प्रदेश के ललितपुर के पास हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किरण सिंह देव के कमर और पैर में चोंटे आई है। हादसे के समय वे अपने परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के बाद उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार दिया गया और बेहतर इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा है। फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। विधायक किरण देव के स्वास्थ्य को लेकर समर्थकों और शुभचिंतकों में चिंता का माहौल है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!