छत्तीसगढ़रायपुरलोकल न्यूज़

ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र’ के तहत भाजपा महिला मोर्चा ने सैनिकों को भेजीं राखियां, बच्चों के संदेश और छत्तीसगढ़ की पावन माटी

तिल्दा-नेवरा

देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों के प्रति सम्मान, स्नेह और कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “ऑपरेशन सिपाही रक्षा-सूत्र” अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल ने सैनिक भाइयों के लिए रक्षा सूत्र (राखियां), बच्चों द्वारा लिखे गए भावनात्मक पत्र और छत्तीसगढ़ की पावन माटी जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा को सौंपकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

भाजपा महिला मोर्चा तिल्दा शहर मंडल की अध्यक्ष एवं वार्ड क्रमांक-21 की पार्षद रानी सौरभ जैन के नेतृत्व में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार की गई राखियां, सैनिकों के नाम लिखे गए प्रेरणादायी संदेश तथा छत्तीसगढ़ की पवित्र माटी एकत्रित की गई। अभियान के तहत इस सामग्री को देश की सीमाओं पर तैनात जवानों तक पहुंचाने के लिए जिला महामंत्री एवं जिला पंचायत सभापति स्वाति वर्मा को सौंपा गया।

इस अवसर पर रानी सौरभ जैन ने कहा कि भारतीय सेना के जवान दिन-रात देश की सीमाओं की सुरक्षा में समर्पित रहते हैं। ऐसे वीर सैनिकों तक बहनों का स्नेह, बच्चों का प्रेम और मातृभूमि की पावन माटी पहुंचाना हर नागरिक के लिए गर्व और सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल रक्षा सूत्र भेजने तक सीमित नहीं है, बल्कि सैनिकों के प्रति पूरे समाज की भावनाओं और सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि अभियान के अंतर्गत एकत्रित सभी राखियां, बच्चों के पत्र और छत्तीसगढ़ की पावन माटी सैनिकों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि उन्हें यह संदेश मिले कि पूरा देश उनके त्याग, साहस और सेवा के लिए सदैव उनके साथ खड़ा है।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान बच्चों और युवाओं में सेना के प्रति सम्मान, राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!