CG AD
AD
छत्तीसगढ़रायपुर

RAIPUR BREAKING : आखिरकार 77 घंटे बाद ब्लू वाटर से निकली आदिल की लाश, 3 दिन से हो रही थी तलाश

रेस्क्यू टीम के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आदिल खान का शव खदान से बरामद कर लिया गया।

रायपुर। RAIPUR BREAKING: राजधानी रायपुर के नवा रायपुर स्थित ब्लू वाटर खदान में डूबे युवक आदिल खान का शव चार दिन बाद बरामद कर लिया गया है। लगातार चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आखिरकार 400 फीट गहरी खदान से आदिल का शव बाहर निकाला गया। घटना के बाद से परिजन और दोस्त लगातार उसकी तलाश की उम्मीद लगाए बैठे थे।

बता दें कि मृतक आदिल खान (24 वर्ष) रायपुर के मौदहापारा क्षेत्र का रहने वाला था। बुधवार को वह अपने तीन दोस्तों के साथ ब्लू वाटर खदान घूमने पहुंचा था। इसी दौरान दोस्तों के बीच खदान के एक छोर से दूसरे छोर तक तैरकर जाने की शर्त लग गई। बताया जा रहा है कि शर्त के बाद आदिल और उसका एक दोस्त पानी में कूद गए।

कुछ देर बाद उसका दोस्त तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आया, लेकिन आदिल गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। घटना के बाद दोस्तों ने आसपास मौजूद लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और बचाव दल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम ने तत्काल खोज अभियान शुरू किया, लेकिन खदान की अधिक गहराई और पानी के अंदर की परिस्थितियों के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा।

आदिल की तलाश के लिए पिछले तीन दिनों से लगातार अभियान चलाया जा रहा था। स्थानीय गोताखोरों के साथ प्रशासनिक टीमों ने भी काफी प्रयास किए। खदान की गहराई अधिक होने के कारण सामान्य संसाधनों से खोज करना मुश्किल हो रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया था। विशेषज्ञ टीम के आने के बाद खोज अभियान को और तेज किया गया।

रेस्क्यू टीम के लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आदिल खान का शव खदान से बरामद कर लिया गया। बताया जा रहा है कि शव करीब 400 फीट गहरे पानी से बाहर निकाला गया। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों और दोस्तों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। देर रात ब्लू वाटर के आसपास हजारों की तादात में लोग पहुंचे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!