CG AD
दिल्ली

बारामती एयर क्रैश के बाद DGCA का बड़ा कदम, नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटरों का स्पेशल सेफ्टी ऑडिट शुरू

एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर ऑपरेटरों की ऑपरेशनल व सेफ्टी जांच दो फेज़ में होगी

बारामती में हुए भीषण एयर क्रैश के बाद डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटरों के ऑपरेशनल और सेफ्टी पहलुओं की गहन समीक्षा के लिए स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया है, इस हादसे में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार समेत चार अन्य लोगों की मौत हो गई थी,

जिसके बाद DGCA ने सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती दिखाई है; DGCA के मुताबिक यह ऑडिट दो फेज़ में किया जाएगा, जिसमें एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर दोनों तरह के नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर शामिल होंगे,

पहले फेज़ में चयनित कंपनियों और ऑपरेटरों का ऑन-ग्राउंड सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा जबकि दूसरे फेज़ में विस्तृत तकनीकी और ऑपरेशनल जांच होगी, DGCA ने सभी ऑडिट टीमों को निर्धारित समयसीमा के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, वहीं इस कदम को भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने की दिशा में एक अहम सुरक्षा पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!