छत्तीसगढ़रायपुर

फर्जी यूनियन संचालन को लेकर फिर गरमाया मामला, उज्जवल दत्ता की गिरफ्तारी की मांग

तिल्दा-नेवरा/रायपुर ग्रामीण। बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में कथित फर्जी यूनियन संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर तेज हो गया है। श्री शंकर सिंह निर्मलकर ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण को ज्ञापन सौंपते हुए उज्जवल दत्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है।

निर्मलकर ने आरोप लगाया कि उज्जवल दत्ता प्रबंधन से मिलीभगत कर श्रमिकों और शासन-प्रशासन को गुमराह करते हुए यूनियन चला रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी 30 अक्टूबर 2025 और 4 नवंबर 2025 को दस्तावेजों एवं तथ्यों के साथ शिकायत आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उज्जवल दत्ता भिलाई क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी नेताओं के साथ यूनियन गतिविधियों में सक्रिय है, जबकि दूसरी ओर कांग्रेस समर्थित मजदूर संगठन इंटक के नाम पर बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में कथित रूप से फर्जी यूनियन संचालित कर रहा है। मामले की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तिल्दा-नेवरा और जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर को भी दस्तावेजों सहित दी गई है।

निर्मलकर ने आरोप लगाया कि बैकुंठ सीमेंट वर्क्स में इंटक यूनियन पंजीयन क्रमांक 49 लंबे समय से विवादों में है। पहले यूनियन के अध्यक्ष रोबिन दत्ता थे और उनके निधन के बाद बिना चुनाव कराए उज्जवल दत्ता को अध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मृत व्यक्ति के नाम का उपयोग कर पंजीयक व्यवसायिक संघ छत्तीसगढ़ को कथित फर्जी दस्तावेज जमा किए गए और उसी आधार पर यूनियन का संचालन किया जाता रहा।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में पंजीयक कार्यालय में कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे श्रमिकों के शोषण और मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है। मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण को सभी दस्तावेज और प्रमाण सौंपकर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

Mr. Prakash Joshi

प्रकाश जोशी पिछले 6 सालों से RVKD News चला रहे हैं और इसी नाम से यूट्यूब चैनल भी संचालित कर रहे हैं। इसके माध्यम से लगातार जनता की समस्याएँ प्रशासन तक पहुँचा रहे हैं और शासन की योजनाएँ जनता तक पहुँचा रहे हैं। 📍 तिल्दा-नेवरा, रायपुर (छत्तीसगढ़) 📞 मोबाइल: 8770564196

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!