CG AD
हादसा

Breaking News: मेले में बड़ा हादसा: झूला टूटने से पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल

जिनमें छह से अधिक की हालत गंभीर है।

हरियाणा । Breaking News: फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड मेले के दौरान बड़ा हादसा हो गया, जब मेले में लगा झूला अचानक टूट गया और मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे में बचाव कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद की मौत हो गई, जबकि कुल 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें छह से अधिक की हालत गंभीर है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला टूटते ही चीख-पुकार मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे, इलाके की बैरिकेडिंग कर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।

जिला उपायुक्त आयुष सिंह ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की गहन जांच की जाएगी और झूला संचालकों की भूमिका की भी जांच होगी। इस घटना ने मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, खासकर इससे पहले फूड कोर्ट में गेट गिरने की घटना के बाद। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!