हाल ही में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के बाद बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को कथित तौर पर धमकी मिलने का मामला सामने आया है, बताया जा रहा है कि यह धमकी WhatsApp वॉइस नोट के जरिए भेजी गई थी, जिसमें भेजने वाले ने करोड़ों रुपये की बड़ी रकम की मांग की है;
धमकी भरा मैसेज मिलते ही रणवीर सिंह ने बिना देर किए इसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या इस धमकी का रोहित शेट्टी के घर हुई फायरिंग से कोई सीधा कनेक्शन है,
फिलहाल पुलिस साइबर सेल की मदद से वॉइस नोट की जांच, नंबर की लोकेशन और भेजने वाले की पहचान में जुटी हुई है, वहीं इस घटना के बाद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्रिटीज की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं और पुलिस ने रणवीर सिंह की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा शुरू कर दी है।




